• Breaking News

    Tuesday, March 14, 2017

    हैदराबाद से पकड़े गए 1.2 करोड़ के पुराने नोट, 10 लाख के नए नकली नोट भी बरामद

    हैदराबाद से पकड़े गए 1.2 करोड़ के पुराने नोट, 10 लाख के नए नकली नोट भी बरामद


    हैदराबाद से पकड़े गए 1.2 करोड़ के पुराने नोट, 10 लाख के नए नकली नोट भी बरामद
    हैदराबाद से मंगलवार को पुलिस ने एक ऐसे गैंग को गिरफ्त में लिया है जो कमीशन लेकर पुराने नोटों को नए में बदलने का धंधा कर रहा था. इस गैंग में 16 लोग शामिल थे जिनके पास से 1.2 करोड़ की कीमत के पुराने नोट भी बरामद किए गए हैं. उधर पुलिस ने हैदराबाद से ही एक व्यक्ति को 10 लाख के नए नकली नोटों के साथ बरामद किया है.
    हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार को बैंक ऑफ़ इंडिया की मल्काजगिरी ब्रांच से युसूफ शाइक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस शख्स के पास से 10 लाख कीमत वाले 2000 और 500 के नोट बरामद किए हैं. युसूफ इन्हें बैंक में जमा कराने की कोशिश कर रहा था. बैंक के कर्मचारियों को जैसे ही शक हुआ उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. बाद में पुलिस ने इसे बैंक से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel