• Breaking News

    Wednesday, March 15, 2017

    बजट सत्र के बाद मोदी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल

    बजट सत्र के बाद मोदी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव में जीत से बीजेपी काफी उत्साहित है. इस बीच हो सकता है मोदी कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल देखे जाएं. सूत्रों के अनुसार संसद के बजट सत्र के बाद पीएम मोदी अपनी कैबिनेट में बड़े बदलाव कर सकते हैं. ये फेरबदल 12 अप्रैल को संसद सत्र के बाद होने के आसार हैं.

    कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका
    इस फेरबदल में कई नए चेहरों को मोदी सरकार में जगह मिल सकती है. मनोहर पर्रिकर के गोवा के सीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त भार आ गया है. रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस का नाम सामने आ रहा है. ऐसे में महाराष्ट्र के नए सीएम की तलाश भी फिर होगी. जिसमें चंद्रकांत पाटिल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है.
    इसके अलावा यूपी सीएम के रूप में राजनाथ सिंह का नाम अगर सामने आता है तो जेटली को गृह मंत्रालय दिया जा सकता है. वित्त मंत्रालय में भी फिर नया चेहरा दिख सकता है. मोदी सरकार में ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है.
    यूपी चुनाव के बाद अब गुजरात पर फोकस
    कुछ राज्य मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों जैसे गुजरात के मंत्रियों को और जगह मिल सकती है. मोदी सरकार जहां अपने कार्यकाल का तीसरा वर्ष पूरा करने जा रही है, वहीं यह नए चेहरों को जोड़कर मुख्य मंत्रालयों को मजबूत करना चाहेगी. मोदी सरकार ने पिछले साल जुलाई में कैबिनेट का विस्तार किया था. एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय सौंप दिया गया था, जबकि उनकी जगह प्रकाश जावड़ेकर को एचआरडी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. वेंकैया नायडू को जेटली की जगह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था, वहीं पत्रकारिता से राजनीति में आए एम जे अकबर को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel