• Breaking News

    Sunday, March 12, 2017

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में होली पर लड़िकयों के हॉस्टल से बाहर जाने पर बैन

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में होली पर लड़िकयों के हॉस्टल से बाहर जाने पर बैन


    होली के दिन लड़कियों का हॉस्टल से बाहर जाने पर बैन

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो हॉस्टल में होली के दौरान गर्ल्स स्टूडेंट्स के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है. इस फैसले का स्टूडेंट्स ने विरोध किया. उन्होंने इस फैसले को मनमाना फरमान करार किया.
    दरअसल इंटरनैशनल स्टूडेंट हाउस फॉर वुमेन ने एक नोटिस जारी किया है. नोटिस में होली के मौके पर लड़कियों को हॉस्टल से बाहर न जाने के आदेश दिए गए. नोटिस में लिखा है- हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और महिला गेस्ट को रविवार रात 9 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक परिसर से बाहर जाने या अंदर आने की इजाजत नहीं होगी. जो छात्राएं होली खेलना चाहती हैं, वो हॉस्टल परिसर के आवासीय ब्लॉक के बाहर जाकर ऐसा कर सकती हैं. मेघदूत हॉस्टल ने भी छात्राओं को नोटिस दिया. नोटिस में छात्राओं को आगाह किया कि हॉस्टल का मेन गेट सोमवार सुबह 6 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बंद रहेगा. ऐसे में गर्ल्स रविवार को देर शाम हॉस्टल न लौटें.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel