• Breaking News

    Wednesday, March 15, 2017

    सपा की हार के लिए अखिलेश नहीं, सिर्फ मैं जिम्मेदार: शिवपाल यादव

    सपा की हार के लिए अखिलेश नहीं, सिर्फ मैं जिम्मेदार: शिवपाल यादव

    शिवपाल यादव

    UP Assembly Election में जहां BJP ने 325 सीटें जीत कर बहुमत हासिल की, वहीं समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन महज 54 सीटों पर सिमट कर रह गई. इसमें अकेले सपा को 47 सीटें ही मिलीं.
    सपा में पिछले दिनों तख्तापलट के बाद पार्टी अध्यक्ष बने अखिलेश यादव से शिवपाल यादव की तल्खी कोई छुपी बात नहीं. हालांकि शिवपाल ने आजतक से एक्सलूसिव बातचीत में पार्टी की हार के लिए खुद को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव हारने का कारण उनके भतीजे अखिलेश नहीं, बल्कि वह खुद हैं.
    भले ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. लेकिन इटावा के जसवंतनगर विधानसभा सीट से शिवपाल ने चुनाव जीता है. चुनाव में सपा की करारी हार के बावजूद अखिलेश के चाचा ने अपनी जीत पर होली के गीत (फाग) गाकर जश्न मनाया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संघर्ष का हिस्सा सपा का हर कार्यकर्ता रहा है. पार्टी जहां से उठी थी, वहीं पर आकर पहुंच गई है, लेकिन पार्टी के उत्थान के लिए प्रयत्न जारी रहेंगे और उसे वापस ऊपर उठाया जाएगा.
    सैफई गांव से मुलायम सिंह के छोटे भाई अभय राम यादव से भी बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने कहा, 'जो हुआ सो हुआ, हम इस पर कुछ नहीं बोलेंगे'.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel