• Breaking News

    Saturday, March 11, 2017

    लता दीदी' से लेकर ब्रिटिश सांसद तक सभी ने दी पीएम मोदी को बधाई

    लता दीदी' से लेकर ब्रिटिश सांसद तक सभी ने दी पीएम मोदी को बधाई


    'लता दीदी' से लेकर ब्रिटिश सांसद तक सभी ने दी पीएम मोदी को बधाई

    नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे शनिवार को सामने आ गए जिसमें यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी के प्रचंड बहुमत ने तमाम हेडलाइन्स अपने नाम कर ली है. इन सबके बीच इस चुनावी अभियान के प्रमुख चेहरे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है. ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वाले आम लोग और बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई संदेश दिए जिसका उन्होंने धन्यवाद दिया.

    लता मंगेश्कर ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत की बहुत बधाई. वहीं आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने कहा कि इस जनादेश के साथ अच्छे प्रशासन की जिम्मेदारी भी आती है. पीएम ने लता मंगेश्कर को धन्यवाद देते हुए लिखा 'धन्यवाद लता दीदी, आपकी बधाई खास है.'
     
    स्वामी रामदेव ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई देते हुए कहा है कि भारतीय लोकतंत्र अब जाति और धर्म के शिकंजे से बाहर निकल रहा है. इनके अलावा क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, ब्रिटेन सांसद बॉब ब्लैकमैन और अभिनेत्री गुल पनाग समेत कई लोगों ने पीएम को बधाई दी है.
     
    यही नहीं, शनिवार को ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा कि वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी की जीत पर उन्हें बधाई देते हैं. इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया 'धन्यवाद, लोकतंत्र अमर रहे.'

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel