• Breaking News

    Monday, March 13, 2017

    सावधान: होली के रंग में भंग डाल सकता है भांग

    सावधान: होली के रंग में भंग डाल सकता है भांग


    holi

    होली के नाम पर भांग का सेवन सेहत के लिए खतरे से खाली नहीं है। हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. के.के.अग्रवाल के अनुसार होली के दिन लोग ठंडाई के रूप में भांग लेते हैं। भांग का किसी भी प्रकार में सेवन नुकसानदायक है। इसे खाने के बाद कई बार सिरदर्द, चक्कर आने, उल्टी जैसी दिक्कतें होती है। यह होली के रंग में भंग डालने का काम कर सकती है।

    भांग लेने के बाद एंग्जाइटी तीन गुना ज्यादा बढ़ जाती है। इस बारे में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर रजनीश मल्होत्रा का कहना है कि भांग के सेवन से हार्ट बीट बढ़ जाती है, ब्लड प्रेशर में बदलाव होने लगता है और हार्ट के मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन जाता है। इसका क्रोनिक प्रभाव दिमाग पर पड़ने के साथ ही ड्रग्स की तरह लत भी लग सकती है।

    क्टर का कहना है कि महिलाओं को भांग के सेवन से बचना चाहिए और उनके मां बनने की क्षमता पर बहुत बुरा असर होता है। खासकर गर्भवती महिलाओं द्वारा भांग का सेवन करने से एंब्रियो पर बुरा इफेक्ट होता है। भांग का उपयोग करने से भूख में कमी, नींद आने में दिक्कत, वजन घटना, चिड़चिड़ापन, आक्रामकता, बेचैनी और गुस्सा बढ़ना जैसे लक्षण शुरू हो जाते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel