• Breaking News

    Monday, March 13, 2017

    किडनी के मामले में आयुर्वेद कारगर

    किडनी के मामले में आयुर्वेद कारगर



    kidney

    आयुर्वेद के एक फॉर्म्युले को किडनी​ के इलाज में फायदेमंद पाया गया है। पुनर्नवा, कमल के फूल और पत्थरचूरा जैसी आयुर्वेदिक औषधियों से बनी आयुर्वेदिक दवा नीरी केफटी उन गुर्दा रोगियों के लिए उपयोगी साबित हो रही है जो डायलिसिस पर हैं या जिनका, प्रोटीन, यूरिया या क्रिऐटिनिन स्तर बढ़ा हुआ है।

    इंडो अमेरिकन जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च में प्रकाशित एक शोध पत्र में यह दावा किया गया है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रफेसर के. एन. द्विवेदी ने इस​ दवा के बारे में बताया कि यह ​गुर्दे में भारी तत्वों व मेटाबॉलिक पदार्थो की मात्रा को नियंत्रित करता है।

    इसके जरिए गुर्दे को ऐंटिऑक्सिडेंट तत्वों की भी प्राप्ति होती है। इस दवा को बाजार में उतारने​ वाली कंपनी ​एमिल फार्मास्युटिकल के चैयरमैन के. के. शर्मा ने कहा कि यह​ दवा ​बेहद प्रभावी साबित हुई​ है।​

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel