• Breaking News

    Monday, March 13, 2017

    यूपी: पुलिस भेजकर छात्रा से वापस लिया लैपटॉप

    यूपी: पुलिस भेजकर छात्रा से वापस लिया लैपटॉप


    laptop@123

    प्रदेश सरकार एक तरफ हाईस्कूल व इंटर पास मेधावी छात्राओं को लैपटॉप बांट करके वाहवाही बटोर रही है, तो दूसरी तरफ मीरजापुर जिले में एक दलित छात्रा को लैपटॉप देकर पुलिस भेजकर वापस लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मीरजापुर के मझवां गांव की रहने वाली मोनिका नामक दलित छात्रा की लैपटॉप छीनने के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। लैपटॉप वापस लिए जाने का कारण पूछने पर जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने कहा कि उक्त छात्रा का नाम लैपटॉप के चयनित छात्र-छात्राओं की सूची में गलत दर्ज हो गया था इसलिए वापस लिया गया है।

    हनुमत बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा 83 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने वाले मोनिका के मां-बाप मजदूरी करते हैं। मां के साथ उसकी दादी भी दूसरों के घरों में काम करके उसको पढ़ा रही है। पढ़ने में ठीक मोनिका को प्रदेश सरकार की योजना के तहत दिसंबर 2016 में लैपटॉप दिया गया। लैपटॉप मिलने के बाद पढ़ाई के साथ भविष्य में कम्प्यूटर इंजीनियर बनने का सपना देख रही मोनिका को फरवरी में तब झटका लगा 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel