बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोली हुमा कुरैशी, ' नकारात्मक बातें करने वालों पर ध्यान न दें
नई दिल्ली: 'जॉली एलएलबी 2' और अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'वाइसराइज हाउस' की सफलता से उत्साहित अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि काम पर ध्यान केंद्रित रखने वालों को नकारात्मक बातों से कभी निराश नहीं होना चाहिए. हुमा ने हाल ही में डेनिम जीन्स कंपनी लेवी के लिए एक वीडियो शूट किया है, जिसमें उन्होंने ऐसे लोगों पर निशाना साधा है जो अपना नहीं, दूसरों का ड्रेसिंग स्टाइल बहुत गौर से देखते हैं. हुमा ने कहा, "नकारात्मक बातें कहने वालों को जाने दें, वे सिर्फ आपको नीचा दिखाने की कोशिश में रहते हैं. कुछ आपका मजाक बनाकर निराश कर सकते हैं, फालतू बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि अगर आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं करते तो आप सफल नहीं हो सकेंगे.'
वीडियो में हुमा ने कहा, 'मेरे फिगर को लेकर मेरा मजाक उड़ाया जाता है. इसकी वजह है कि मैं बाहरी हूं और बने-बनाए पैमाने में फिट नहीं हूं. मैं हुमा कुरैशी हूं और मैं इसलिए इसके लिए आजाद हूं कि निजी दुनिया को मैं कैसा आकार दूं.' बता दें कि हुमा कुरैशी हाल ही में फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में एक दमदार महिला के किरदार में नजर आई थीं.
सिर्फ हुमा ही नहीं बल्कि इस मौके पर कई अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस भी महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ अपनी बात रख चुकी हैं. हाल ही में स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू ने भी महिलाओं के क्लीवेज या उनके कपड़ों पर की जाने वाली टिप्पणी पर एक जोरदार वीडियो बनाया है.

No comments:
Post a Comment