एटीएस टीम ने यूपी के संदिग्ध को बेगूसराय से पकड़ा, ट्रेन ब्लास्ट से जुड़े हैं तार

बिहार एटीएस ने बेगूसराय से शिवम सोनी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. शिवम के पास से एटीएस को रेलवे ट्रैक का नक्शा मिला है.
नक्शा बरामद होने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक शिवम ने ट्रेन में बम विस्फोट की दो घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. उसके नेपाली आतंकी शमशुल होदा के साथ कनेक्शन होने की भी बात सामने आ रही है.
शिवम यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है. शिवम को चेरिया बरियारपुर थाने के खाजहांपुर गांव से पकड़ा गया है. तलाशी के दौरान उसके पास से रेलवे ट्रैक का नक्शा, 45 पैकेट विदेशी कीमती सिगरेट व कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
शिवम ने अपना घर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद बताया है.
बेगूसराय के एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने भी संदिग्ध को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है. एसपी के मुताबिक शिवम सोनी की पहचान को वेरिफिकेशन के लिए फैजाबाद पुलिस को भेजा गया है. बेगूसराय एसपी ने बताया कि उन्हें लोगों ने गुप्त सूचना दी थी कि एक संदिग्ध युवक करीब सात-आठ महीने से खाजहांपुर गांव में अक्सर आता-जाता है.
युवक ने उसी गांव की एक लड़की से शादी भी कर रखी है. मालूम हो कि पिछले महीने नेपाल पुलिस द्वारा नेपाली मूल के शम्सुल होदा की गिरफ्तारी के बाद बिहार, यूपी व अन्य राज्यों में ट्रेन-ट्रैक से जुड़े आईएसआई की टेरर प्लानिंग हकीकत सामने आई थी।
एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने बताया कि एक संदिग्ध युवक को डिटेन किया गया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
No comments:
Post a Comment