जल्द खत्म होने वाली है रजनीकांत-अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग जल्द ही पूरी हो जाएगी.
इस फिल्म के निर्देशक शंकर ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया कि फिल्म की टीम ने हाल ही में फिल्म के एक महत्वपूर्ण भाग की शूटिंग पूरी कर ली है और अब इसके एक गाने और कुछ संबंधित दृश्यों को शूट करना बाकी रह गया है.
शंकर ने फिल्म की टीम के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘फिल्म 2.0 के एक महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग खत्म होने के बाद अपनी टीम के साथ... एक गाना और फिल्म से संबंधित कुछ अंतिम कार्य ही सिर्फ बचे हैं.’’
यह फिल्म 2010 की ‘‘एंथिरान’’ का सीक्वल है. जिसमें रजनीकांत एक वैज्ञानिक और एक रोबोट की दोहरी भूमिका निभाएंगे.’’ ‘‘2.0’’ में अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में है जिसमें इनके अलावा एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी हैं.
यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज होनी है.
No comments:
Post a Comment