• Breaking News

    Saturday, March 11, 2017

    सहारनपुर : नाबालिग का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म

    सहारनपुर : नाबालिग का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म


    सहारनपुर : नाबालिग का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले मे थाना कुतुबशेर के अंतर्गत एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया. पीड़ित के परिजनों को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है.

    अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिह ने शनिवार को बताया कि विगत 5 मार्च को एक नाबालिग लड़की शाम के समय लापता हो गई थी. काफी तलाशने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. तीन दिन बाद किशोरी वापस लौटी और उसने बताया कि पड़ोस का एक युवक उसे बहकाकर अपने साथ ले गया था. उसने अपने साथियों के साथ उससे दुष्कर्म किया.

    पीड़ित के परिवार वाले जब उक्त युवक के घर गए तो उसके भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित के पिता ने चार लोगों के विरुद्ध थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel