बाहुबली 2 के नए पोस्टर में बाहुबली पर वार करता दिख रहा है कटप्पा

नई दिल्ली: निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी आगामी फिल्म बाहुबली द कन्क्लूजन का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर के दो हिस्से हैं, ऊपरी हिस्से में कट्प्पा अमरेंद्र बाहुबली को अपने हाथों से उठाए दिख रहा है, वहीं नीचे के हिस्से में कट्टप्पा बाहुबली को तलवार से मारता दिख रहा है. पिछले दो साल से फिल्म के प्रशंसक इस सवाल के जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? जवाब के लिए तो अब भी 28 अप्रैल तक का इंतजार करना पड़ेगा पर राजामौली ने कटप्पा (सत्यराज) द्वारा बाहुबली (प्रभास) की हत्या की झलक दिखला दी है. पोस्टर शेयर करते हुए राजामौली ने लिखा, "जिस बच्चे को उसने बड़ा किया, जिस आदमी को उसने मार दिया."
राजामौली ने यह भी लिखा कि फिल्म के डिजाइनर जेगन के दिमाग में यह आइडिया आया और वह इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सके. यहां देखें बाहुबली 2 का नया पोस्टरः
राजामौली ने यह भी लिखा कि फिल्म के डिजाइनर जेगन के दिमाग में यह आइडिया आया और वह इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सके. यहां देखें बाहुबली 2 का नया पोस्टरः
Our designer jegan came up with this idea.
Couldnt help but tweet, though unscheduled.
The boy he raised
The man he killed... #Baahubali2
जुलाई 2015 में रिलीज हुई बाहुबली 2 बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी, फिल्म दक्षिण भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. उस फिल्म में शिवा की कहानी दिखाई गई है, जिसे फिल्म के अंत में पता चलता है कि वह महेंद्र बाहुबली है, अमरेंद्र बाहुबली का बेटा. उस फिल्म में यह भी बताया गया है कि अमरेंद्र बाहुबली कैसे माहिष्मति की जनता का प्रिय राजा बन गया था.
फिल्म में राणा दग्गुबाती ने भल्लाल देव की भूमिका निभाई थी. भल्लाल देव एक महान योद्धा था लेकिन वह अपने भाई बाहुबली के प्रसिद्धि से जलता है. भल्लाल देव एक तानाशाही राजा है. दूसरे फिल्म में हम देखेंगे कि कैसे अमरेंद्र बाहुबली और भल्लाल देव की लड़ाई बाहुबली की हत्या तक पहुंची. हम महेंद्र बाहुबली को अपने पिता की मौत का बदला लेते भी देखेंगे. फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने अमरेंद्र बाहुबली की पत्नी देवसेना की भूमिका निभाई है जिसे अमरेंद्र की मौत के बाद भल्लाल देव ने अपने कैद में रखा है. फिल्म में तमन्ना भाटिया महेंद्र बाहुबली की प्रेमिका की भूमिका में दिखेंगी.
फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च को जारी किया जाएगा, वहीं फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी.


No comments:
Post a Comment