• Breaking News

    Monday, March 13, 2017

    कांग्रेस से गठबंधन न होता, तो यूपी में दोबारा बनती सपा सरकार : मुलायम सिंह यादव

    कांग्रेस से गठबंधन न होता, तो यूपी में दोबारा बनती सपा सरकार : मुलायम सिंह यादव


    कांग्रेस से गठबंधन न होता, तो यूपी में दोबारा बनती सपा सरकार : मुलायम सिंह यादव

    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पार्टी की हार से काफी व्यथित हैं. उन्होंने कहा है कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया होता, तो राज्य में फिर सपा की ही सरकार बनती. होली के लिए सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हार के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं है. उन्होंने मीडिया से कहा, "हम पहले ही गठबंधन के विरोध में थे और सबके सामने कहा था कि इससे कोई फायदा नहीं होगा, इसलिए गठबंधन का प्रचार भी नहीं किया... सपा को अपने बूते अकेले चुनाव लड़ना चाहिए था..."

    मुलायम सिंह यादव ने कहा, "हमारे लोग समझ नहीं पाए कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई पसंद नहीं करता... गठबंधन करने की क्या ज़रूरत है..." मुलायम ने अपने छोटे भाई शिवपाल यादव के इस बयान पर सहमति भी जताई कि गठबंधन के घमंड के कारण हार हुई.

    भारत के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा, "हमने बड़ी मेहनत से पार्टी बनाई... सबने संघर्ष किया... हमने 2012 में बेटे को सत्ता सौंपी थी... लेकिन अब यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विचित्र जीत है और समाजवादी पार्टी की विचित्र हार है..."

    अपने छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव की लखनऊ कैंट सीट से हार पर मुलायम सिंह यादव ने कहा, "लखनऊ कैंट की सीट बेकार थी... वहां यादव वोटर बहुत कम हैं... चलो, कोई बात नहीं, उसे अनुभव मिल गया... बेटी ही है..."

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel