• Breaking News

    Monday, March 13, 2017

    UP में 'BJP के लड़कों' ने की धमाकेदार एंट्री

    UP में 'BJP के लड़कों' ने की धमाकेदार एंट्री


    Bjp@123

    यूपी के लड़के' राहुल गांधी और अखिलेश यादव अपनी पार्टी के लिए कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि, बीजेपी की ओर से 'यूपी के लड़के और लड़की' ऐसा करने में सफल रहे। पार्टी के तीन युवा चेहरों ने अपनी एंट्री में ही रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल कर ली। बीजेपी के मुताबिक, हकीकत यह है कि यूपी में युवाओं ने पार्टी के लिए एकजुट होकर वोट दिया।

    होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह के 38 साल के बेटे पंकज सिंह ने 1 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। इसी तरह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अमित शाह के करीबी श्रीकांत शर्मा (46 साल) भी मथुरा विधानसभा सीट से 1.04 लाख वोटों के अंतर से जीतने में सफल रहे। उन्होंने 4 बार से विधायक रहे और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर को हराया।

    बीजेपी की एक और युवा और 'यूपी की लड़की' कही जाने वाली मनीषा अनुरागी (35 साल) ने बुंदेलखंड की राठ विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव 1.04 लाख वोटों से जीता। ये तीनों यूपी के उन टॉप 5 उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिनकी जीत का मार्जिन 1 लाख वोटों से भी ज्यादा है। सिंह और शर्मा को इस बार यूपी में मंत्री बनाया जा सकता है। राज्य कैबिनेट में युवा चेहरों की तरजीह दिए जाने की संभावना 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel