• Breaking News

    Tuesday, March 14, 2017

    सीएम की रेस में राजनाथ सबसे आगे, पिछड़ा और दलित वर्ग से बनाए जा सकते हैं दो डिप्टी सीएम

    सीएम की रेस में राजनाथ सबसे आगे, पिछड़ा और दलित वर्ग से बनाए जा सकते हैं दो डिप्टी सीएम


    सीएम की रेस में राजनाथ सबसे आगे, पिछड़ा और दलित वर्ग से बनाए जा सकते हैं दो डिप्टी सीएम

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बीजेपी आलाकमान अब सूबे के नए मुख्यमंत्री को चुनने में जुट गया है.
    सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं. लेकिन संघ चाहता है कि पिछड़े और दलित वर्ग को भी नाराज नहीं किया जाना चाहिए.
    लिहाजा संतुलन बनाने के लिए पिछड़ी और दलित वर्ग से एक-एक डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं.
    वैसे यह भी कहा यह भी जा रहा है कि यूपी का सीएम कौन होगा, इस पर फैसला 20 मार्च से पहले होने की संभावना कम ही दिख रही है.
    16 मार्च को यूपी विधायकों और पर्यवेक्षकों की बैठक होनी है, लेकिन इस बीच आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक 17 से 19 मार्च तक कोयंबटूर में होनी है. लिहाजा इस दौरान संघ की राय के बगैर मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति मिलने की संभावना कम ही दिख रही है.
    राजनाथ  के अलावा ये भी हैं दौड़ में
    राजनाथ सिंह के अलावा डॉ. महेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, सतीश महाना और मनोज सिन्हा भी मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं.
    हालांकि, महेश शर्मा ने खुद को रेस से दूर बताते हुए कहा कि राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं. उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel